Wednesday, 22 March 2017

जल को व्यर्थ ना गवाएँ


> आँकड़े बताते हैं कि विश्व के 1.5 अरब लोगों को पीने का शुद्ध पानी नही मिल रहा है। भारत में यदि हम जल संकट  की बात करें तो हमें पता चलता है कि  महाराष्ट्र सहित देश में ऐसे कई राज्य हैं जहाँ आज भी कितने ही लोग साफ़ पानी के अभाव में या फिर रोग जनित गन्दे पानी से दम तोड़ रहे हैं। राजस्थान, जैसलमेर और अन्य रेगिस्तानी इलाकों में पानी  मनुष्य की जान से भी ज़्यादा कीमती है। पीने का पानी इन इलाकों में बड़ी कठिनाई से मिलता है। कई-कई किलोमीटर चल कर इन प्रदेशों की महिलाएँ पीने का पानी लाती हैं। यहाँ तक की इनकी ज़िंदगी का एक अहम समय पानी की जद्दोजहद में ही बीत जाता है। पानीजन्य रोगों से विश्व में हर वर्ष 22 लाख लोगों की मौत हो जाती है, वहीँ दूसरी तरफ पिछले 50 वषों में पानी के लिए 37 भीषण हत्याकांड हुए हैं। यदि जल संकट इसी तरह जारी रहा तो इस शंका पर कोई शक नहीं होना चाहिए कि कहीं अगला विश्व युद्ध पानी  के कारण ना हो जाए। 
>
>  मित्रों, जल की इस विकट समस्या को देखते हुए समय रहते हम सबको वर्षा का जल अधिक से अधिक बचाने के लिए प्रयास करने  होंगे । बारिश की एक-एक बूँद कीमती है। इन्हें सहेजना बहुत ही आवश्यक है। यदि अभी पानी नहीं सहेजा गया, तो संभव है पानी केवल हमारी आँखों में ही बच पाएगा। हम तो अपने स्तर देश में, ख़ास कर महाराष्ट्र जैसे सुख पीड़ित राज्य में जल संरक्षण अनेको सार्थक प्रयास कर रहे हैं, पर इस मुहीम में देश के हर कर्तव्यनिष्ठ आदमी का जुड़ना आवश्यक है। 
>
> आज यानी 22 मार्च को पुरे विश्व में जल संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज का दिन है जीवनदायनी जल को बचाने के संकल्प का दिन। जल के महत्व को जानने का दिन और जल के संरक्षण के विषय में समय रहते सचेत होने का दिन।  प्रकृति जीवनदायी संपदा जल हमें एक चक्र के रूप में प्रदान करती है, हम भी इस चक्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। चक्र को गतिमान रखना हमारी ज़िम्मेदारी है, चक्र के थमने का अर्थ है, हमारे जीवन का थम जाना। प्रकृति के ख़ज़ाने से हम जितना पानी लेते हैं, उसे वापस भी हमें ही लौटाना है। हम स्वयं पानी का निर्माण नहीं कर सकते अतः प्राकृतिक संसाधनों को दूषित न होने दें और जल को व्यर्थ न गँवाएँ  -- आइये हम सब इस बात का शपथ लें ।

#Savewater #waterconservation
#water

:- Dr. BHAIYYUMAHARAJ

plz contact for details:- 
Inspired by Shri. Bhaiyyuji Maharaj
Suryoday Ashram, Indore (MP)
BH - 16, Pandit Dindayal Upadhya Nagar, Indore.
 - 0731- 2577786, 2570067 Fax:- 0731- 4032477.
Email:-
(Official) bhaiyyu_maharaj@yahoo.com,suryoday77@gmail.com
Facebook / Blog / Twitter :- bhaiyyumaharaj
website:- bhaiyyumaharaj.com

Read more…

Sunday, 19 March 2017

तुष्टि नहीं ये पुष्टि , संतुष्टि का राजयोग है

तुष्टि नहीं ये पुष्टि , संतुष्टि का राजयोग है
डॉ भय्यू महाराज

पाँच राज्यो के चुनाव के चुनाव परिणाम राष्ट्र में राजनैतिक दृष्टिकोण में बदलाव के शुभ सूचक है। आप सोचते होंगें राज्यो में किस राजनैतिक दल ने कितनी और कैसी विजय प्राप्त की है लेकिन मेरा सोचना है यह लोकतंत्र की राजनैतिक दृष्टि की महाविजय है ,यह राजनेताओं के दृष्टि परिवर्तन की विजय है ,यह लोकशक्ति के दूरदृष्टि की विजय है फिर चाहे परिणाम उप्र के हो , उत्तराखंड के हों ,गोवा के हों , पंजाब के हों या फिर मणिपुर के । यह राष्ट्रतंत्र के लोक की परिवर्तनीय दृष्टि है।
इस दृष्टि में किस तरह का राजयोग बना है यह जानने के लिए परिणामों का नहीं इसके अंतर में निहित उन हालतो को समझना होगा जो सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति के दूषित कारक बन गए । कोई भी राज राज्य और प्रजा के योग से बनता है जो इसे समझ लेता है उसका राजयोग निर्मित हो जाता है। लेकिन दूषित राजनीति के बढ़ते प्रवाह में राज्य और प्रजा दोनों बह गए और राजनीति में तुष्टिकरण की रीति प्रविष्ट हो गयी । राजनीतिज्ञ राज्य को भूल गए और प्रजा याने इंसान को राजनैतिक अस्त्र की तरह इस्तेमाल करने लगे । ऐसे में इंसान वर्ग , जाति और धर्म में कुटिलता से विभक्त हो गया और राजनीति इसके आसपास केंद्रित हो गई ।

सत्ता प्राप्ति के योग  इंसान की जरुरत और उसके विकास की अवधारणा से नहीं उसके वर्गीकृत होने ,उसके जातिगत होने और उसके धर्माधारित होने की तुष्टि पर निर्मित होने लगे हैं। इस दूषित राजनीति का फैलाव अब भी बहुत ज्यादा है पर मुझे लगता है इस बार तुष्टि पर पुष्टि और संतुष्टि ने बढ़ चढ़कर राजनैतिक हल्ला बोला है । यह परिवर्तन राजनेताओं में भी है और लोगों में भी । राजनीति इस समय सही राह पर है । इस समय लोगों ने विकास की अवधारणा को साथ लिया उन्होंने तुष्टि करने वाले प्रलोभनों को छोड़ा और इस बात की पुष्टि की कि कौन राष्ट्र, समाज और मानव के  लिए लोकहितकारी और राज्यहितकारी है। यह सोच सही दृष्टिकोण है और जिस राजनेता ने इसे समझ लिया  उसने ही लोकतंत्र को संतुष्ट करने के नीतिगत    प्रयास करना शुरू किये जहाँ जिस पर लोगों को संतुष्टि हुई वहाँ वह विजयी हो गया। यह अच्छा संकेत है ।

उम्मीद, राजनेता इस सोच को बनाये रख राष्ट्र राज्य समाज और मानव के लिए विकासोन्मुख कार्य करने की परिवर्तनीय शैली को बनाये रखेंगे और आशा अनुरूप कार्य करने में सक्षम होंगें ।

Read more…

Saturday, 18 March 2017

समय के महत्व को समझें

मित्रों, समय का हम सबके जीवन में बहुत महत्व है पर हम में से अधिकांश समय की महत्ता पर ध्यान नहीं देते और चाहे अनचाहे में हमें समय के नुकसान की भरपाई भरनी पड़ती है। समय के महत्ता के सन्दर्भ में आप सबको एक कथा सुनाता हूँ  - कथा कुछ इस  तरह है - अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने एक बार कुछ मेहमानों को दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया। भोजन के बाद उन्हें सैनिक कमांडरों की एक आवश्यक बैठक में भाग लेना था। उनका नौकर जानता था कि जॉर्ज साहब समय की नियमितता को कितनी दृढ़ता से निबाहते हैं। इसलिए ठीक समय पर उन्हें सूचना दी गई कि भोजन लग चुका है, पर अभी तक मेहमान नहीं आए हैं। वह भोजन कक्ष आए और उन्होंने कहा, ‘बाकी प्लेटें उठा लो, हम अकेले ही भोजन करेंगे’। ‘उन्होंने मेहमानों के आने की प्रतीक्षा किए बगैर भोजन करना शुरू कर दिया।’ जब वे आधा भोजन कर चुके तब मेहमान पहुंचे। मेहमानों की प्लेट लगाई गई।

पर वाशिंगटन ने अपना भोजन समाप्त किया और निश्चित समय पर विदा लेकर उस बैठक में शामिल होने चले गए। सैनिक कमांडरों की बैठक में पहुंचने पर पता चला कि अमेरिका के एक भाग में भयंकर विद्रोह हो गया है। उनके समय पर पहुंच जाने के कारण तत्काल आवश्यक आदेश जारी किए गए और सभी पहलुओं पर विचार करते हुए हालात संभालने के उपाय किए गए। इस तरह एक बहुत बड़ी जन-धन की हानि होने से बचना संभव हो सका। इस बात का पता कुछ समय बाद उन मेहमानों को चला तो उन्हें आत्मग्लानि हुई। उन्होंने अनुभव किया कि प्रत्येक काम को निश्चित समय पर करने से भयंकर हानियों को रोका जा सकता है और जीवन को सुचारु ढ़ंग से जिया जा सकता है। यही सोच लेकर वे फिर से राष्ट्रपति के घर गए और उनसे उस दिन हुई भूल के लिए क्षमा मांगी। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘इसमें क्षमा जैसी कोई बात नहीं है, पर जिन्हें अपने जीवन की व्यवस्था, परिवार, समाज और देश की उन्नति का ध्यान हो, उन्हें समय का कड़ाई से पालन करना चाहिए।''

Read more…

Tuesday, 14 March 2017

सदगुण ही संत की पहचान

संत की पहचान कैसे हो सकती है ? या फिर संत किसे कहा जाता है? अन्धविश्वास से किये गए कार्य को धर्म नकारता है, उसी प्रकार किसी भी व्यक्ति को चमत्कार के आधार पर संत का दर्ज देना भी धर्म को मंजूर नहीं है. वर्तमान में धर्म क्षेत्र से बड़ी मात्र में चमत्कार की अपेक्षा की जाती है. जो चमत्कार करेगा वह संत है, या आज जनसामान्य जनता की धारणा  बन चुकी है. अगर ऐसा है तो एक जादूगर में और संत में क्या फर्क रह जाएंगा ,वास्तव में देखा जाए तो संत किसी चमत्कार तक सीमित नहीं, जिसकी  कोई सीमा नहीं है, जो अध्यात्म को धर्म के माध्यम से समाज में विकसित करते है. जो सदगुणों के परम शिखर पर विराजित होकर विरक्त भाव से जनकल्याण के लिए अलोकिक लीलाए करते है वह संत है. संत गजानन महाराज, साईं बाबा, बाबा ताजुद्दंद्दीन, स्वामी समर्थ, ऐसे संत है, जिन्होंने अध्यात्म के माध्यम से सामाजिक क्रांति का बिगुल बजाया । संत तुकाराम, नानक साहब, कबीर जी, मीराबाई, उन्होंने भक्ति के सहारे धर्म को स्थापित करने का प्रयास किया. वही विवेकानन्द , अरविन्द घोष, स्वामी दयानंद तीर्थ जैसे महापुरुषो ने अध्यात्म कि नींव  पर ज्ञानयोग का प्रकाश फैलाया।  लोकमान्य, भगतसिंग, महात्मा गाँधी जैसे महापुरुषो ने अध्यात्म के विचार पर स्वतंत्रता की नीव रखी । इन सब की संत के रूप में पहचान है. मनुष्य को मनुष्यता प्रदान करना यही एक मात्र मानव कल्याण की भावन हृदय में बसाकर उन्होंने सभी सुखो का त्याग कर एक परम्  लक्ष्य को चुना चुना जो असाधारण था।
संत तुकाराम संतो के शिरोमणि है, सामाजिक क्रांति का बिगुल फुकने वाले, साहित्य को समाज सुधार का एक बेहतरीन औजार बनाने वाले संत तुकाराम सहिष्णुता की परिकाष्ठा  थे|
 संत तुकाराम का अभंग वाड्मय अत्यंत आत्मपरक होने के कारण उसमें उनके पारमार्थिक जीवन का संपूर्ण दर्शन होता है। कौटुंबिक आपत्तियों से त्रस्त एक सामान्य व्यक्ति किस प्रकार आत्मसाक्षात्कारी संत बन सका, इसका स्पष्ट रूप तुकाराम के अभंगों में दिखलाई पड़ता है। उनमें उनके आध्यात्मिक
 चरित्र की साकार रूप में तीन अवस्थाएँ दिखलाई पड़ती हैं। प्रथम साधक अवस्था में तुकाराम मन में किए किसी निश्चयानुसार संसार से निवृत तथा परमार्थ की ओर प्रवृत दिखलाई पड़ते हैं। दूसरी अवस्था में ईश्वर साक्षात्कार के प्रयत्न को असफल होते देखकर तुकाराम अत्यधिक निराशा की स्थिति में जीवन यापन करने लगे। उनके द्वारा अनुभूत इस चरम नैराश्य का जो सविस्तार चित्रण अंभंग वाणी में हुआ हैं उसकी हृदयवेधकतामराठी भाषा में सर्वथा अद्वितीय है। किंकर्तव्यमूढ़ता के अंधकार में तुकाराम जी की आत्मा को तड़पानेवाली घोर तमस्विनी का शीघ्र ही अंत  हुआ और आत्म साक्षात्कार के सूर्य से आलोकित तुकाराम ब्रह्मानंद में विभोर हो गए। उनके आध्यात्मिक जीवनपथ की यह अंतिम एवं चिरवांछित सफलता की अवस्था थी।
इस प्रकार ईश्वरप्राप्ति की साधना पूर्ण होने के उपरांत तुकाराम के मुख से जो उपदेशवाणी प्रकट हुई वह अत्यंत महत्त्वपूर्ण और अर्थपूर्ण है। स्वभावत: स्पष्टवादी होने के कारण इनकी वाणी में जो कठोरता दिखलाई पड़ती है, उसके पीछे इनका प्रमुख उद्देश्य समाज से दुष्टों का  निर्दलन कर धर्म का संरक्षण करना ही था। इन्होने सदैव सत्य का ही अवलंबन किया और किसी की प्रसन्नता और अप्रसन्नता की ओर ध्यान न देते हुए धर्मसंरंक्षण के साथ साथ पाखंडखंडन का कार्य निरंतर चलाया। दाभिक संत, अनुभवशून्य पोथीपंडित, दुराचारी धर्मगुरु इत्यादि समाजकंटकों  की उन्होंने अत्यंत तीव्र आलोचना की है।
तुकाराम  केवल वारकरी संप्रदाय के ही शिखर नहीं वरन दुनियाभर के साहित्य में भी उनकी जगह असाधारण है। उनके 'अभंग' अंग्रेज़ी भाषा में भी अनुवादित हुए हैं। उनका काव्य और साहित्य यानी रत्नों का ख़ज़ाना है। यही वजह है कि आज 400 साल बाद भी वे आम आदमी के मन में सीधे उतरते हैं।  दुनियादारी निभाते हुए एक आम आदमी संत कैसे बन गया, साथ ही किसी भी जाति या धर्म में जन्म लेकर उत्कट भक्ति और सदाचार के बल पर आत्मविकास साधा जा सकता है। यह विश्वास आम इंसान के मन में निर्माण करने वाले थे- संत तुकाराम यानी तुकोबा। अपने विचारों, अपने आचरण और अपनी  वाणी से अर्थपूर्ण तालमेल साधते अपनी ज़िंदगी को परिपूर्ण करने वाले तुकोबा जनसामान्य को हमेशा किस प्रकार जीना चाहिए, इसकी सही प्रेरणा प्रदान करते हैं।
संत  तुकाराम महाराज (१६०८-१६५०),सत्रहवीं शताब्दी के मौलिक व प्रेरणास्पद व्यक्तित्व के धनी एक महान संत कवि थे जो भारत में लंबे समय तक चले भक्ति आंदोलन के एक प्रमुख स्तंभ थे। आज उनकी जयंती पर शत् -शत् नमन |



Read more…

Monday, 13 March 2017

होली  की मंगलकामनाएँ

होली  की मंगलकामनाएँ

आत्मीय परिजन,

आशा है, आप सभी परम पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से  सकुशल होंगे ।।

आसुरी प्रवृत्तियों पर विजय पाने एवं नये उल्लास के साथ स्नेह -सौजन्य की मधुरता का वातावरण बनाने वाला फाल्गुन- पूर्णिमा पर्व आ पहुँचा है ।। इस पावन अवसर पर आप सबको अनेकानेक बधाइयाँ -- मनोकामनाएँ ।।

पर्व एवं त्यौहार किसी भी राष्ट्र की जीवनी शक्ति के परिचायक होते हैं ।। इसी क्रम में #होली का त्यौहार आनन्दोत्सव एवं हर्षोत्सव के पर्व के रूप में सर्वोपरि है ।।

 

स्वस्थ एवं ईर्ष्या- द्वेष से मुक्त व्यक्तिगत जीवन, समता, एकता एवं भाईचारे से युक्त सामाजिक व्यवस्था और आनन्द एवं उल्लास से भरा- पूरा जन- जीवन सदैव बना रहे, यही इसका मूल प्रयोजन है ।। इस पावन अवसर पर यदि हम संकल्पित होकर अपने सभी द्वेष- दुर्भाव एवं बेर-वैमनस्य को यज्ञाग्नि में होकर सभी सम्पर्क में आये परिजनों के बीच प्रेम- आत्मीयता का विस्तार करते चलें, तो हमारा पूर्ण विश्वास है कि  जीवन का  प्रवाह हमारे लिए सहज हो जायेगा और हम सबके लौकिक एवं पारलौकिक जीवन के उत्तरोत्तर विकास में यह सहायक सिद्ध होगा ।।

इस #होलिका पर्व के आगमन पर हमारी स्नेहपूर्ण शुभकामनाएँ  ।।

Read more…

Total Pageviews