Saturday, 27 September 2014

विश्व पर्यटन दिवस

आज विश्व पर्यटन दिवस  है।  विश्व के अन्य देशों के तरह आज हमारे देश में भी  पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे  है।  जहाँ तक  भारत  प्रश्न है,  देश में पर्यटन सबसे बड़ा सेवा उद्दोग के रूप में उभर चूका है, जिसका  देश के राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 6.6% और भारत के कुल रोज़गार में 8.78% का योगदान है। भारत में वार्षिक तौर पर 5 मिलियन विदेशी पर्यटकों का आगमन  होता है। एसोचेम  के अनुसार   सन 2015 तक भारत में आने वाले विदेशी पर्यटकों  संख्या वर्तमान में 70 लाख से 80 लाख प्रति वर्ष तक पहुँचने की  सम्भावना है, पर यह आंकड़ा विश्व  पर्यटन के परिदृश्य पर  उत्साहजनक नहीं है । हमारे देश में बहुत सारे  ऐसे क्षेत्र हैं जो पर्यटन की  दृष्टि से  महत्वपूर्ण है पर इन क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के  अभाव के कारण पर्यटन का समुचित विकास नहीं हो पाया है। इसके साथ ही आतंकवाद , हिंसा एवं सांप्रदायिक वैमनस्यता की  छिटपुट समस्याएं भी विदेशी पर्यटकों को हमारे देश में आने से सशंकित कर रही हैं।  जिस तरह हमारा देश प्राकृतिक सुन्दरताओं, भौगोलिक विविधताओं से भरा परा  है और  यदि हम क्षेत्रों का पर्यटन की  दृष्टि से समुचित विकास करें तो वह दिन दूर नहीं जब  भारत विश्व पर्यटन के शिखर पर पहुंचकर विश्व में पर्यटन से  सबसे अधिक विदेशी मुद्रा  अर्जित करने  वाला देश  बन  सकता  है, बशर्ते देश में आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए  हम पूर्ण सुरक्षित एवं हिंसा एवं भय रहित वातावरण दे सकें । विश्व पर्यटन दिवस पर आप सबको ढेर सारी शुभकामनाएँ।  

0 comments:

Post a Comment

Total Pageviews